Panchkula-digital-traffic-challan-payment-system-launched-update | पंचकूला ट्रैफिक पुलिस का डिजिटल कदम: पेटीएम से घर बैठे भर सकेंगे चालान, ड्राइवरों का कोर्ट-कार्यालय से छूटा पीछा – Panchkula News

स्कूल में कार्यक्रम के दौरान बच्चों को जानकारी देती ट्रैफिक पुलिस।

पंचकूला जिले में ट्रैफिक चालान का भुगतान अब और भी सरल हो गया है। ट्रैफिक पुलिस ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए एक नया अभियान शुरू किया है। इस पहल के तहत वाहन ड्राइवर अब कोर्ट या ट्रैफिक कार्यालय जाए बिना घर बैठे चालान का भुगतान कर सकते हैं।

विभिन्न स्थानों पर जाकर पुलिस दे रही जानकारी

पुलिस उपायुक्त मुकेश मल्होत्रा के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया जा रहा है। सुरजपुर ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज नरेंद्र कुमार इसका नेतृत्व कर रहे हैं। उपनिरीक्षक संदीप शर्मा ने सुरजपुर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर जाकर लोगों को इस सुविधा के बारे में जानकारी दी।

लोगों को जानकारी देते हुए पुलिस।

लोगों को जानकारी देते हुए पुलिस।

पेटीएम बारकोड जारी किए

पुलिस विभाग ने पेटीएम बारकोड जारी किए हैं। ये बारकोड प्रशासनिक कार्यालयों और ट्रैफिक पॉइंट्स पर उपलब्ध हैं। नागरिक इन बारकोड को स्कैन करके तुरंत चालान का भुगतान कर सकते हैं। यह सुविधा न केवल समय बचाती है, बल्कि प्रशासनिक प्रक्रिया को भी सरल बनाती है।

जागरूक समाज बनाने में महत्वपूर्ण कदम

कार्यक्रम में मुख्य सिपाही रूप सिंह, सिपाही मनीष कुमार और गृहरक्षी सिपाही पंकज बत्रा भी मौजूद थे। पुलिस का यह प्रयास सुरक्षित और जागरूक समाज बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे लोगों में कानून के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी।