Panchkula-DGP-DCP-Emergency-meeting-pending-cases-review-update | पंचकूला पुलिस को डीसीपी का सख्त आदेश: 48 घंटे में शिकायतों का करें निपटारा, लंबित मामलों की हुई समीक्षा – Panchkula News

थाना प्रभारियों व एसीपी के साथ बैठक करते हुए डीसीपी हिमाद्री कौशिक।

पंचकूला जिले में डीजीपी शत्रुजीत कपूर के निर्देश पर डीसीपी हिमाद्री कौशिक ने थाना प्रभारियों और एसीपी के साथ आपात बैठक की। बैठक में लंबित मामलों की समीक्षा की गई। डीसीपी ने थाना प्रभारियों को 48 घंटे के भीतर शिकायतों का निपटारा करने के आदेश दिए।

न्याय दिलाना पुलिस की पहली जिम्मेदारी

डीसीपी कौशिक ने कहा कि पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाना पुलिस की पहली जिम्मेदारी है। थाना प्रभारियों को शिकायतकर्ताओं से सीधे मिलने और उन्हें शिकायत की स्थिति बताने को कहा गया है। डीसीपी ने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निपटान में किसी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। पुलिस विभाग कभी भी फीडबैक डेटा मांग सकता है। इससे थाना प्रभारियों की कार्यशैली की जांच होगी।

अतिरिक्त जांच अधिकारियों की नियुक्ति होगी

जिन थानों में मामलों की संख्या ज्यादा है, वहां अतिरिक्त जांच अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी। बैठक में एसीपी कालका आशीष कुमार, एसीपी विक्रम नेहरा, एसीपी सुरेंद्र सिंह और सभी थाना प्रभारी मौजूद थे।