panchkula, cheft, cash, police | पंचकूला में बच्चों का इस्तेमाल करने वाला चोर गिरोह: दो नाबालिग और दो युवक पकड़े; गाड़ी से चुराए थे 24 हजार रूपये – Panchkula News

पुलिस द्वारा पकडे़ नाबालिग बच्चे । (सांकेतिक फोटो)

हरियाणा के पंचकूला में बच्चों को साथ लेकर चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय है। पुलिस को ऐसे ही एक गिरोह को काबू करने में सफलता मिली है। पुलिस ने बच्चों के जरिए एक फार्चूनर गाडी से पैसे चुराने के आरोप में दो नाबालिगों और दो युवकों को काबू किया है। अदालत ने

पंचकूला पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पंचकूला के सेक्टर 21 में रहने वाले व्यक्ति अंकुर बंसल ने पंचकूला पुलिस को शिकायत दी थी कि 16 मार्च को उसने अपनी फार्चूनर कार सेक्टर छह में पार्क की थी। गाडी के डैश बोर्ड में 24 हज़ार रुपये की नकदी रखी हुई थी। गाडी लॉक नहीं थी। वो गाडी पार्क करके थोड़ी देर के लिए काम से गए लेकिन वापिस आकर देखा तो गाडी का डैश बोर्ड खुला पड़ा था और उसमे पैसे नहीं थे।

चोरी की इस वारदात के महज दो घंटे में ही पुलिस चौकी सेक्टर-6 इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राजेश के नेतृत्व वाली टीम ने चोरी करने आरोपियों को दबोच लिया। इनमें दो युवक और 10 से 11 साल की उम्र के दो नाबालिग थे।