Palwal Sarpanch Son Attack Iron Rod News Update | पलवल में सरपंच के बेटे पर हमला: बच्चों को स्कूल बस में बैठाने गया, लोगों ने लोहे की रॉड से मारा – Palwal News

घायल रोहताश का इलाज नागरिक अस्पताल में चल रहा है।

पलवल के सौंदहद गांव में सरपंच के बेटे पर जानलेवा हमला हुआ है। मंगलवार सुबह करीब 7 बजे की घटना है। सरपंच तुहीराम के बेटे रोहताश पर कुछ लोगों ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। रोहताश अपने बच्चों को स्कूल बस में बैठाने के लिए गांव के मंदिर पर गया था। वहां

पीड़ित की आवाज सुनकर जब अन्य लोग मौके पर पहुंचे, तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घटना की जड़ में 11 मार्च की एक घटना है। उस दिन जिला प्रशासन के रात्रि ठहराव के दौरान कुछ लोगों ने पत्थरबाजी की थी। मौके पर डीसी और एसपी समेत कई अधिकारी मौजूद थे। इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

इसकी साजिश में यह हमला किया गया। मुंडकटी थाना प्रभारी सोमपाल के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। तब तक घायल को होडल अस्पताल ले जाया जा चुका था। वहां से उसे जिला नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।