Palwal Rape victim’s child kidnapped | पलवल में रेप पीड़िता के बच्चे का अपहरण: छत के रास्ते घर में घुसा, महिला की गर्दन पर लगाया चाकू, पुलिस ने किया गिरफ्तार – Palwal News

पलवल में रेप केस को वापस न लेने पर महिला से रेप करने वाले आरोपी चाकू की नोक पर महिला के तीन माह के बच्चे का अपहरण करके ले गया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को खेतों में बने ट्यूबवैल से गिरफ्तार कर बच्चे को सक

हथीन थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र की एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि बीती शाम वह अपने घर पर बच्चों के साथ मौजूद थी। इसी दौरान आरोपी साहिल छत के रास्ते उनके घर में आया। साहिल के खिलाफ उसने महिला थाना पलवल में रेप का केस दर्ज कराया हुआ है, जिसमें उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरोपी ने आते ही उसकी गर्दन पर चाकू लगा दिया और कहा कि केस को वापस लेती है या नहीं।

ट्यूबवैल में छिपकर बैठा था आरोपी

पीड़िता ने जब केस को वापस लेने से मना किया तो आरोपी चाकू के बल पर उसकी बेटी की गोद से उसके तीन माह के बेटे को अपहरण कर लेकर भाग गया। जिसकी शिकायत महिला ने तुरंत हथीन थाना पुलिस को दी।

हथीन शहर चौकी प्रभारी हरिओम व एबीटी हथीन प्रभारी कर्मवीर सिंह की टीम आरोपी की तलाश में जुट गई। इसी दौरान पुलिस टीमों ने आरोपी को मलोखड़ा गांव में स्थित प्रेम ईंट भट्टा के पीछे खेतों पर बने ट्यूबवैल (कोठडे) से आरोपी साहिल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उससे पूछताछ कर आरोपी की निशानदेही पर उक्त चाकू को भी बरामद कर लिया। आरोपी के कब्जे से बरामद तीन वर्षीय बच्चे को सकुशल उसके परिजनों के हवाले कर दिया।