![]()
हरियाणा के पलवल के हथीन थाना क्षेत्र के एक गांव में 30 वर्षीय व्यक्ति ने 7 वर्षीय बच्चे के साथ कुकर्म किया। आरोपी की पहचान अलीम के रूप में हुई है। पुलिस ने केस दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
।
हथीन थाना अंतर्गत एक गांव में घर के बाहर खेल रहे सात वर्षीय बच्चे को बहला-फुसला कर खेत में ले जाकर 30 वर्षीय युवक ने उसके साथ किया कुकर्म। बच्चे की चीखने की आवाज सुनी तो एक महिला वहां पहुंच गई, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। हथीन थाना पुलिस ने बच्चे के पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
घटना उस समय हुई जब बच्चा अपने घर के बाहर गली में खेल रहा था। आरोपी ने बच्चे को कुछ देने का लालच देकर खेत में ले गया। वहां उसने बच्चे के साथ कुकर्म किया। बच्चे की चीखें सुनकर एक महिला मौके पर पहुंची। महिला को देखते ही आरोपी बच्चे को वहीं छोड़कर फरार हो गया।
महिला ने तुरंत बच्चे के परिजनों को सूचना दी। परिजन बच्चे को लेकर चिकित्सक के पास गए। बच्चे के पिता का कहना है कि अगर वह महिला समय पर नहीं पहुंचती, तो आरोपी बच्चे की जान भी ले सकता था।
हथीन थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि पीड़ित के पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।












