palwal-police-arrests-21-year-fugitive-jameel-kot-village-eight-criminal-cases-update | पलवल में 21 साल बाद शातिर अपराधी गिरफ्तार: तीन राज्यों में 8 संगीन केस, देसी कट्टा बनाने का भी मामला – Palwal News

हरियाणा के पलवल जिले में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। बहीन थाना पुलिस ने 21 साल से फरार चल रहे एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हथीन उपमंडल के कोट गांव के जमील के रूप में हुई है। पकड़े गए आरोपी से पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रह

अवैध हथियार रखने का मुकदमा दर्ज था

जानकारी के अनुसार बहीन थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि हवलदार लाल सिंह की टीम ने तीन अप्रैल को यह गिरफ्तारी की। जमील के खिलाफ वर्ष 2004 में हथीन थाने में अवैध हथियार रखने का मुकदमा दर्ज था। तब से वह पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। पुलिस जांच में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ।

पुलिस ने संबंधित थानों में दी सूचना

जमील के खिलाफ राजस्थान, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के विभिन्न थानों में कुल 8 संगीन मामले दर्ज हैं। इनमें डकैती, जानलेवा हमला और अवैध हथियार रखने के मामले शामिल हैं। एक मामला अवैध कट्टा बनाने का भी है। पुलिस ने जमील की गिरफ्तारी की सूचना संबंधित थानों को दे दी है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा।