![]()
इनेलो के पूर्व जिलाध्यक्ष करतार डागर जेजेपी में शामिल हुए।
पलवल में पूर्व इनेलो जिलाध्यक्ष जेजेपी में शामिल हो गए हैं। वहीं पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। किसान धरना-प्रदर्शन करते हैं तो उन पर लाठियां बरसाई जाती हैं। उन्होंने कहा कि जिस देश का
।
इस दौरान इनेलो के पूर्व जिलाध्यक्ष करतार डागर ने जेजेपी में शामिल होने का फैसला किया। चौटाला ने उन्हें पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में डागर पाल के प्रधान चौधरी धर्मवीर डागर और क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
चौटाला ने सरकार पर निशाना साधा
चौटाला ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि किसानों को गेहूं की फसल का भुगतान नहीं मिल रहा है। नहरों में सिंचाई के लिए पानी की कमी है। गन्ना, मूंग और ज्वार की बुवाई के लिए बाजार में डीएपी खाद तक उपलब्ध नहीं है।
चौटाला का फूलमाला पहनाकर किया स्वागत
कार्यक्रम से पहले मिंडकोला गांव के लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में जेजेपी के हल्का अध्यक्ष सुखराम डागर और स्थानीय नेताओं ने चौटाला का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद चौटाला मंढनाका गांव में एक विवाह समारोह में भी शामिल हुए।












