Hindi English Punjabi

Palwal-bjp-46th-foundation-day-celebration-sports-minister-gaurav-gautam-update | पलवल में भाजपा का 46वां स्थापना दिवस: खेलमंत्री बोले-मोदी के नेतृत्व में विकसित देश बनेगा भारत, होडल विधायक रहे शामिल – Palwal News

5

कार्यक्रम के दौरान खेल मंत्री गौरव गौतम का स्वागत करते कार्यकर्ता।

पलवल जिले में भारतीय जनता पार्टी का 46वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित समारोह में हरियाणा के खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मंत्री गौतम ने कहा कि भाजपा भारत को एक मजबूत और समृद्ध राष्ट्

सरकार पूरे देश में समान विकास कर रही

खेल मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार पूरे देश में समान विकास कर रही है। सरकार का लक्ष्य 2047 तक भारत को विकसित देशों की श्रेणी में शामिल करना है। उन्होंने बताया कि हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं।

भाजपा का ध्वज लगाते खेल मंत्री गौरव गौतम।

भाजपा का ध्वज लगाते खेल मंत्री गौरव गौतम।

युवाओं को खेल में आगे बढ़ाया जा रहा

मंत्री ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ खेल और कौशल विकास में भी आगे बढ़ाया जा रहा है। कार्यक्रम में होडल विधायक हरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक प्रवीण डागर, महामंत्री वीरपाल दीक्षित, पूर्व जिला अध्यक्ष एलडी वर्मा समेत कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।