17 सितंबर 2025 फैक्ट रिकॉर्डर
Lifestyle Desk: पिज्जा खाने जाएं तो अक्सर ऑरिगेनो का पैकेट जरूर मिलता है, जो उसके स्वाद को और लाजवाब बना देता है। कई जगह मिक्स हर्ब्स का भी इस्तेमाल होता है, जिसे देखकर कई लोग इसे ऑरिगेनो जैसा ही मान लेते हैं। जबकि हकीकत यह है कि दोनों ही मसाले अलग-अलग हैं।
ऑरिगेनो असल में ओरिगेनम वल्गारे पौधे की सूखी पत्तियां होती हैं, जिनकी खुशबू तीखी और हल्की कड़वी होती है। यह इटली, ग्रीस और तुर्की जैसे देशों में अधिक पाया जाता है और पिज्जा, पास्ता, सूप, हर्ब बटर और सलाद में इस्तेमाल होता है।
मिक्स हर्ब्स कई ड्राई हर्ब्स का मिश्रण है, जिसमें आमतौर पर ऑरिगेनो, थाइम, बेसिल, मेजरम, रोजमेरी, सेज और पार्सले शामिल होते हैं। इसका उपयोग ग्रिल्ड सब्जियों, पास्ता, बेक्ड डिशेज और चीज टॉपिंग्स में किया जाता है, जो खाने को रिच फ्लेवर देता है।
स्वाद की बात करें तो, रिच और मल्टी-फ्लेवर के लिए मिक्स हर्ब्स बेहतर हैं, जबकि सटल और चटपटा फ्लेवर चाहने वालों के लिए ऑरिगेनो बेस्ट ऑप्शन है। दोनों ही आसानी से मार्केट में उपलब्ध हैं और खाने का स्वाद दोगुना कर देते हैं।













