![]()
घर से भागी हुई लड़की को परिवार को सौंपते पुलिस कर्मी।
सिरसा में ऑपरेशन मुस्कान के तहत डबवाली पुलिस ने 13 साल की लड़की को तीन घंटे में खोजकर उसके परिवार से मिलवा दिया। लड़की घर से नाराज होकर निकली थी। लड़की को वापस पाकर परिजन खुश हुए और उन्होंने पुलिस का धन्यवाद किया।
।
घटना की जानकारी देते हुए उप निरीक्षक बनवारी लाल ने बताया कि वे गश्त के दौरान गांव औढ़ा में थे। उन्होंने देखा कि एक लड़की घुकांवाली गांव की तरफ से पैदल आ रही थी। वह एक खेत में जाकर बैठ गई और बीमार दिख रही थी।
पुलिस ने लड़की की काउंसलिंग की
पुलिस ने महिला उप निरीक्षक राज कौर को बुलाया। लड़की को थाने लाकर पूछताछ की गई। उसने अपना घर घुकांवाली गांव में होने की जानकारी दी। जांच के बाद परिवार को बुलाया गया और लड़की की काउंसलिंग की गई।
लड़की को परिवार को सौंपा
परिजनों ने बताया कि लड़की मां से अनबन होने के बाद दोपहर करीब दो बजे घर से निकल गई थी। वह पैदल चलकर औढ़ा पहुंच गई थी। पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद लड़की को परिवार को सौंप दिया। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने इस कार्य के लिए पुलिसकर्मियों की सराहना की है।
जिले में चल रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत सभी थाना और चौकियां खोए हुए बच्चों को उनके परिवार से मिलवाने का काम कर रहे हैं।
पुलिस प्रशासन ने आमजन से आह्वान करते हुए कहा है कि यदि आपके आसपास मानसिक परेशानी, शारीरिक बिमारी या किसी अन्य कारणवश अगर कोई बच्चा, महिला या मूक बधिर अपने परिवार से बिछड़ गया है। तो ऐसे बच्चों का पूर्ण विवरण जुटाकर उनको वेरिफाई कर अपने मोबाइल में खोया-पाया एप में डाउनलोड उनका विवरण फोटो सहित दर्ज करें।











