![]()
आग लगने के बाद दुकान में जला हुआ सामान।
जींद के जुलाना की पुरानी अनाज मंडी में स्थित एक किराना दुकान में रात करीब ढाई बजे अचानक आग लग गई। आसपास के दुकानदारों ने दुकान से धुआं निकलते देखा और दुकान मालिक को सूचित किया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
।
दुकान के मालिक विनय कुमार ने बताया कि वह रात में दुकान बंद करके घर सोने चला गया। उसका घर दुकान से थोड़ी दूरी पर है। आधी रात बाद करीब ढाई बजे अचानक आग लग गई। आसपास के दुकानदारों ने उन्हें सूचित किया।
गोदाम में रखा लाखों रुपए का सामान राख
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक गोदाम में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो चुका था।
हालांकि आग लगने के सटीक कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। स्थानीय लोगों का मानना है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग सकती है।
डेढ़ महीने में दूसरी आग लगने की घटना
यह पुरानी अनाज मंडी में पिछले डेढ़ महीने में आग लगने की दूसरी घटना है। इससे पहले 21 फरवरी की रात को सुनील कुमार के गोदाम में भी आग लग गई थी, जिससे लाखों रुपए का नुकसान हुआ था। लगातार हो रही इन घटनाओं ने व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है।











