30 सितंबर 2025 फैक्ट रिकॉर्डर
Education Desk: ओडिशा सरकार ने 12,000 करोड़ रुपये की मंजूरी, अगले तीन साल में 2,200 नए प्राथमिक विद्यालय बनेंगे भुवनेश्वर: ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बताया कि राज्य सरकार ने गोदावरीश आदर्श विद्यालय (GAV) योजना के तहत अगले तीन वर्षों में 2,200 नए प्राथमिक विद्यालय स्थापित करने के लिए 12,000 करोड़ रुपये खर्च करने को मंजूरी दी है।
माझी की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में क्योंझर जिले के घाटगांव में मां तारिणी मंदिर के सौंदर्यीकरण सहित तीन अन्य प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई, जिनकी कुल लागत 226 करोड़ रुपये है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि GAV योजना के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत में कम से कम एक आदर्श प्राथमिक विद्यालय विकसित किया जाएगा, जिससे ग्रामीण इलाकों में शिक्षा की गुणवत्ता और पहुंच दोनों में सुधार होगा।













