![]()
पुन्हाना में आयोजित कीर्तन कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को संबोधित करते मंत्री गौरव गौतम
नूंह जिले के पुन्हाना के मुक्ति धाम आश्रम पर बाबा खाटू श्याम कीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने शिरकत की। कार्यक्रम में पहुंचने पर श्री श्याम सखाब मंडल के सदस्यों द्वारा मंत्री का भव्य स्वागत किया गया।
।
कीर्तन में भजनों के माध्यम से बाबा श्याम की महिमा का गुणगान किया गया। वहीं सैकंडों की संख्या में शामिल हुए श्याम प्रेमियों ने बाबा श्याम के भजनों का जमकर आनंद लिया। कीर्तन में बाबा के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। कीर्तन की अध्यक्षता मुक्ति धाम आश्रम के महंत रामदास ने की।
मेवात में सनातन संस्कृति की अलख जागने वालों को प्रणाम- गौतम
मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि मैं पलवल से चलकर बाबा का आशीर्वाद लेने आया हूं। मुझे जब–जब मेवात आने का मौका मिलता है, मैं जरूर आता हूं। हाल ही में श्रंगार महादेव मंदिर में माह शिवरात्रि के दिन भी पहुंचा था। अब दूसरी बार यहां आया हूं। आप लोग मेवात की धरती पर सनातन की संस्कृति की अलख जगाए हो, जिन्हें मैं प्रणाम करता हूं। मैं हमेशा मेवात वासियों के लिए हाजिर रहूंगा।
बीती रात भी हुआ था कीर्तन
बीती रात को भी मुक्ति धाम आश्रम में कीर्तन किया गया। जिसमें हरियाणा और राजस्थान सहित अन्य क्षेत्रों में से भी काफी संख्या में श्याम प्रेमी पहुंचे और कीर्तन में बाबा के भजनों का आनंद लिया गया। कीर्तन के माध्यम से बाबा की महिमा के बारे में सभी बताया गया।












