14/April/2025 Fact Recorder
जयसिंहपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की है घटना
हरियाणा के नूंह जिले की जयसिंहपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत एक गांव से विवाहिता के लापता होने का मामला समाने आया है। लड़की की शादी 6 महीने पहले ही हुई थी। जो काफी दिनों से अपने मायके में रह रही थी। लड़की के लापता होने से पिता ये सदमा बर्दास्त नहीं कर पाया औ
3 लड़कियों की शादी एक साथ 6 महीने पहले हुई
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता महिला ने बताया कि उनके साथ बच्चे है,जिनमें दो लड़के और 5 लड़की है। करीब 6 महीने पहले उन्होंने अपनी तीन लड़कियों की शादी एक साथ की थी। तीनों में से सबसे छोटी लड़की उसी दिन से अपने मायके में रह रही थी। लड़की को शादी में दिए हुए जेवर और अन्य सामान भी घर पर ही रखा हुआ था। 11 अप्रैल की रात करीब 1 बजे उनकी लड़की बिना कुछ बताए घर से निकल गई। जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया।
घर में रखें जेवर और नगदी लेकर गायब
पीड़िता ने बताया कि उनकी लड़की शादी में दिया गया जो भी आभूषण,सबको एक साथ ले कर निकल गई है। जिनमे 2 लाख 60 हजार रुपये नगदी, 12 तोला सोना , 3 किलो चांदी सहित कुछ चीजें छोटी मोटी सबको ले कर निकली है। जिसकी तलाश में पूरा परिवार जुटा हुआ है। महिला ने बताया कि उनकी लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर अपने साथ लेकर गया है। जिसे उक्त आरोपी ने किसी अपराध को अंजाम देने के लिए छुपा कर रखा हुआ है। जैसे ही उनकी लड़की घर से निकली वैसे ही उनका पति इस सदमे को बर्दाश्त नहीं कर पाया और कोमा में चला गया। उन्होंने बताया कि उनके पति अभी भी रोहतक पीजीआई में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं।
पुलिस कर रही जांच
जांच अधिकारी दिलबाग सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस युवती की तलाश में जुटी हुई है। जल्द ही युवती की तलाश कर उसे परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।