Nuh Fight between parties 29 cases bloody clash Eid case registered against about 20 people Bichhhor police station fight video goes viral social media | नूंह में दो पक्षों के झगड़े में 29 पर केस: ईद पर दो पक्षों में हुआ था खूनी संघर्ष, करीब 20 लोगों पर हुआ था केस दर्ज – Nuh News

ईद पर दो पक्षों में हुआ था खूनी संघर्ष

हरियाणा के नूंह जिले के गांव तिरवाड़ा में ईद की नमाज के बाद दो पक्षों के बीच हुए झगडे के मामले में बिछोर थाना पुलिस ने एक पक्ष की शिकायत पर दूसरे पक्ष के 29 लोगों पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। मामले में अभी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं

एक पक्ष की शिकायत पर हुआ केस दर्ज

पुलिस को दी शिकायत में जमालुद्दीन पुत्र फजरुदीन निवासी तिरवाडा ने बताया कि आरोपियों ने कुछ दिनों पहले उसके भतीजे साजिद पुत्र ईशा के साथ मारपीट व लूटपाट की थी जिसका मुकदमा बिछोर थाना में दर्ज है,जिसके कारण आरोपी उनसे रंजिश रखते है। 31 मार्च की सुबह जब वो और उसके परिवार के साजिद, खुर्शीद, ईशा, जिलशाद, नूर मोहम्मद, इम्तियाज, शहबाज, रहीश असमीन व सुबान ईइ की नमाम पढकर इदगाह से खेतो मे बने अपने घर जा रहे थे । तभी मदरसे के पास पहले से ही साजबाज होकर लाठी, डंडा, सरिया, फरशा से लैस इरशाद, सरफू, आमिन,सददाम, इरफान, सहित दो दर्जन से अधिक लोगों ने उन पर हमला कर दिया जिसमें उनके परिवार के 9 लोगों को चोटें आई। आरोप है कि आरोपियों ने उनकी जेब से 11 हजार 670 रुपये लूट लिए। झगडे का शोर सुनकर ग्रामीणों ने उन्हें बड़ी मुश्किल से बचाया।

पुलिस दूसरे पक्ष की शिकायत पर जांच में जुटी

एक पक्ष की शिकायत पर 29 नामजद लोगों पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। दोनों ओर से शिकायत मिली थी। दूसरे पक्ष की शिकायत की जांच की जा रही है। फिलहाल गांव में शांति का माहौल है।