26 नवंबर, 2025 फैक्ट रिकॉर्डर
Bollywood Desk: इंडियन सिनेमा में फिल्मों का बजट, स्टारकास्ट और विजुअल ग्रैंडियर जितनी तेजी से बढ़ रहे हैं, उसी तेजी से डायरेक्टर्स की फीस भी आसमान छू रही है। किसी भी बड़ी फिल्म की घोषणा होते ही पहला सवाल यही होता है—आखिर इसे डायरेक्ट कौन कर रहा है? क्योंकि शानदार कहानी को बड़े विजन के साथ जीवंत करने का जिम्मा निर्देशक का ही होता है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में वह कौन सा डायरेक्टर है, जो एक फिल्म के लिए सबसे ज़्यादा फीस वसूलता है—वो भी पूरे 200 करोड़ रुपये?
इंडस्ट्री का सबसे महंगा डायरेक्टर — एस.एस. राजामौली
जब बात आती है भारत के सबसे महंगे डायरेक्टर की, तो नाम है—एस.एस. राजामौली।
‘बाहुबली’ से लेकर ‘RRR’ तक, राजामौली ने अपने फिल्मों के दम पर न सिर्फ भारतीय सिनेमा की पहचान बदली है, बल्कि वैश्विक मंच पर एक अलग पहचान बनाई है।
उनकी पिछली फिल्म RRR ने विश्वभर में 1200 करोड़ का कलेक्शन किया।
IMDB और इंडस्ट्री रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजामौली एक फिल्म के लिए लगभग 200 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं।
इन दिनों वह अपनी मेगा फिल्म ‘वाराणसी’ पर काम कर रहे हैं, जिसका बजट 1300 करोड़ बताया जा रहा है।
दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म के लिए उन्होंने अभी कोई फीस नहीं ली है और प्रॉफिट-शेयरिंग मॉडल चुना है।
दूसरे और तीसरे स्थान पर कौन?
राजामौली के बाद इस लिस्ट में दो नाम बराबरी पर हैं:
संदीप रेड्डी वांगा – ‘Animal’ की धमाकेदार सफलता (915 करोड़) के बाद अब एक फिल्म के लिए करीब 100 करोड़ तक चार्ज करते हैं।
प्रशांत नील – ‘KGF’ फेम डायरेक्टर भी लगभग 100 करोड़ फीस लेते हैं।
अन्य टॉप डायरेक्टर्स की फीस
राजकुमार हिरानी – 80 करोड़
सुकुमार – 75 करोड़
संजय लीला भंसाली – 55 से 65 करोड़













