नोरा फतेही को ‘बिग बॉस 9’ में मेन कंटेस्टेंट बनने का ऑफर मिला था, डर के कारण नहीं किया एंट्री

नोरा फतेही को ‘बिग बॉस 9’ में मेन कंटेस्टेंट बनने का ऑफर मिला था, डर के कारण नहीं किया एंट्री

24 नवंबर, 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

Entertainment Desk:  एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही ने खुलासा किया कि उन्हें रियलिटी शो ‘बिग बॉस 9’ में शुरू में मेन कंटेस्टेंट बनने का ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने इसे स्वीकार नहीं किया।

नोरा ने मैशेबल इंडिया से बातचीत में बताया कि उस समय उन्हें लगा कि वह इस तरह की चीजों के लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा, “मुझे लगा कि लोग मुझे सही तरीके से नहीं समझ पाएंगे। तब मैं अपनी पहचान और खुद को समझने की कोशिश कर रही थी। मुझे डर था कि लोग अलग तरह से बर्ताव करेंगे और मैं मुसीबत में पड़ जाऊंगी।”

बाद में मेकर्स ने उन्हें वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में शामिल होने का मौका दिया, जिसे नोरा ने स्वीकार कर लिया। उन्होंने कहा, “वाइल्ड कार्ड एंट्री के लिए जब मुझे बुलाया गया, तो मैंने सोचा, ठीक है, मैं कर सकती हूं। मैं दुनिया को दिखाना चाहती थी कि मैं यहां हूं।”

नोरा ने यह भी बताया कि उनका उद्देश्य शो ‘झलक दिखला जा’ में भाग लेना था। उन्होंने सोचा कि अगर वह ‘बिग बॉस’ में जाएंगी तो इससे उन्हें ‘झलक दिखला जा’ में जाने में मदद मिलेगी। शो से बाहर आने के बाद उन्हें तुरंत ‘झलक दिखला जा’ का कॉन्ट्रैक्ट मिल गया।

‘बिग बॉस 9’ में नोरा फतेही ने 58वें दिन वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में एंट्री की और 83वें दिन शो से बाहर हुईं। उस सीजन के विजेता रहे प्रिंस नरूला।