![]()
हरियाणा के महेंद्रगढ़ के एक गांव में अज्ञात कारणों के चलते एक व्यक्ति की मौत हो गई। परिजनों के बयान पर मंगलवार पुलिस ने नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
।
गांव निंभेहड़ा निवासी हनुमान ने पुलिस में दिए बयान में बताया कि वह मिस्त्री का काम करता है। 24 मार्च की रात को लगभग 9 बजे उसका बेटा संदीप के साथ उसका झगड़ा हो गया था। फिर वह अपने भाई ताराचंद के पास रात को सोने के लिए चला गया था। घर पर उसका बेटा संदीप व पुत्र वधू सोनू व उसके दो बच्चों को छोड़कर गया था। जब वह घर से गया तब उसके बेटा संदीप व उसकी पुत्रवधू सोनू का आपस में झगड़ा हो रहा था। वह आज मंगलवार लगभग दोपहर बाद घर पर आया तब उसने देखा कि उसका बेटा संदीप जमीन पर मृत अवस्था में पड़ा हुआ था और ऊपर पंखे पर एक रस्सी लटक रही थी।
उसने डायल 112 पर पुलिस को कॉल कर घटना की सूचना दी। उसके बाद उसने अपने भाई बंशीलाल को भी इसकी सूचना दी, तब उसकी पुत्रवधू सोनू भी वहीं पर थी। उसने बताया कि संदीप ने शराब पीकर उससे मारपीट की थी। तब वह बंसी लाल के घर पर सोने के लिए चली गई थी। उसके पिता ने कहा कि उसके बेटे की मौत के बारे में किसी पर भी शक नहीं है।











