Nilgai came front in Auto Mahendragarh, Incident Kanina-Dadri Road, Driver Died Accident due Overturning Updated | महेंद्रगढ़ में ऑटो के सामने आई नीलगाय: कनीना-दादरी रोड़ की घटना, पलटने से हुए हादसे में ड्राइवर की मौत – Narnaul News

हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिला के कनीना-दादरी मार्ग पर हुए सड़क हादसे में एक ऑटो ड्राइवर की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक का नारनौल के नागरिक अस्पताल से पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। इस बारे में पुलिस ने इत्तफाकिया हादसे की कार्रवाई की है।

महेंद्रगढ़ जिला के कनीना के वार्ड नंबर छह नजदीक पीएनबी बैंक निवासी करीब 46 वर्षीय ऑटो चलाने का काम करता था। बीते कल वह कनीना से सवारी लेकर दादरी की ओर गया था। जिसके बाद वह सवारी छोड़कर देर शाम वापस घर आ रहा था। इस दौरान कनीना-दादरी मार्ग पर गांव उन्हानी के पास बने गर्ल कालेज के सामने उसके ऑटो के आगे एक नीलगाय आ गई। जिसके कारण उसका ऑटो पलट गया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसको इलाज के लिए तुरंत कनीन के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया।

गंभीर चोट के चलते किया रेफर

उसके लगी गंभीर चोटों के चलते कनीना अस्पताल से उसको आगामी इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां से परिजन उसको इलाज के लिए नारनौल के नागरिक अस्पताल लाए। यहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।