निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा के साथ शेयर की शानदार तस्वीरें, एक्ट्रेस ने दिया प्यारा जवाब

निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा के साथ शेयर की शानदार तस्वीरें, एक्ट्रेस ने दिया प्यारा जवाब

31 जुलाई 2025 फैक्टर रिकॉर्डर

Bollywood Desk: निक जोनस ने प्रियंका और मालती के साथ शेयर की फैमिली वेकेशन की खास तस्वीरें, प्रियंका ने दिया प्यारा रिएक्शन                                                                                                          हॉलीवुड गायक और अभिनेता निक जोनस ने जुलाई के आखिरी दिन अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पत्नी प्रियंका चोपड़ा और बेटी मालती मैरी के साथ बिताए खूबसूरत पलों की कुछ यादगार तस्वीरें शेयर की हैं। ये सभी तस्वीरें उनके हालिया वेकेशन की हैं, जिसमें परिवार समुद्र तट पर मस्ती करता और ब्रॉडवे शोज का आनंद लेता नजर आया। तस्वीरों में मालती खेलती, फिश पोंड निहारती और धूप में समय बिताती दिखाई दीं, वहीं आखिरी तस्वीर में निक अपने भाइयों के साथ नजर आए—जिसने फैंस को भावुक कर दिया।

निक की इन तस्वीरों पर प्रियंका ने एक प्यारा सा कमेंट किया, जिसने फैंस का दिल जीत लिया। दोनों सोशल मीडिया पर अक्सर एक-दूसरे के लिए अपने प्यार का इज़हार करते रहते हैं।

निक और प्रियंका के अनुसार, परिवार उनके जीवन का सबसे अहम हिस्सा है। प्रियंका ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें रविवार की सुबह अपने परिवार के साथ घर पर रहना सबसे अधिक सुकून देता है। वहीं, निक ने बताया कि बेटी मालती के साथ वक्त बिताना और उसे “डैड” कहते सुनना उनके लिए सबसे अनमोल एहसास है। वे अक्सर मालती के साथ “मोआना” और “माउई” जैसे खेल खेलते हैं।

प्रियंका और निक की शादी 2018 में राजस्थान में भव्य अंदाज़ में हिंदू और ईसाई रीति-रिवाजों से हुई थी। 2022 में सरोगेसी के जरिए मालती मैरी का जन्म हुआ, जो अब उनकी दुनिया की सबसे खास हिस्सा बन चुकी हैं।

वर्कफ्रंट पर प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा ने मॉडलिंग से करियर की शुरुआत कर ‘मिस वर्ल्ड’ का खिताब जीता था। हाल ही में वे फिल्म “Heads of State” में नजर आईं, जिसमें उनके साथ इदरीस एल्बा और जॉन सीना भी थे। अब वह जल्द ही “The Bluff” में 19वीं सदी की समुद्री डाकू के किरदार में दिखाई देंगी। इसके अलावा वेब सीरीज “Citadel” के दूसरे सीजन और एसएस राजामौली की आगामी फिल्म “SSMB29” में भी उनका अहम रोल होगा, जिसमें वे महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ स्क्रीन साझा करेंगी।