दिल्ली ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, सातवें आरोपी शोएब गिरफ्तार

दिल्ली ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, सातवें आरोपी शोएब गिरफ्तार

26 नवंबर, 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

National Desk:  दिल्ली के लाल किले के पास 10 नवंबर को हुए कार ब्लास्ट मामले में NIA ने बड़ी सफलता हासिल की है। एजेंसी ने सातवां आरोपी शोएब गिरफ्तार किया है, जिसने मुख्य आतंकी उमर उन नबी को ब्लास्ट से पहले शरण और लॉजिस्टिकल सहायता दी थी।

शोएब हरियाणा के फरीदाबाद के धौज इलाके का रहने वाला है और हमले के बाद फरार था। NIA की जांच में पता चला कि उसने उमर को रहने, मूवमेंट और अन्य जरूरतों में मदद की। इससे पहले भी 6 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

10 नवंबर के इस हमले में 15 लोगों की मौ/त हुई और 20 से ज्यादा घायल हुए। प्रारंभिक जांच में विदेशी कनेक्शन की आशंका जताई जा रही है, जिसमें पाकिस्तान और तुर्की का हाथ बताया जा रहा है। NIA कई राज्यों में छापेमारी कर बाकी साजिश का खुलासा करने में जुटी है।