Newly Married Bride Missing In Panipat; Samalkha| Kabri Haryana | पानीपत में नई-नवेली दुल्हन ससुराल से लापता: 23वें दिन मास्क लगाकर निकली; 9 दिन पहले पति से छोड़ दी थी बातचीत – Panipat News

12 मार्च को दोनों की शादी हुई थी।

हरियाणा के पानीपत जिले के समालखा कस्बे के एक गांव में नई-नवेली दुल्हन ससुराल से लापता हो गई। घर पर कई सदस्य भी मौजूद थे। इसके बावजूद वह इस तरह घर से निकली कि किसी को भनक तक नहीं लगी। सभी जगह तलाश करने पर, जब उसका कोई भेद नहीं लगा तो पति ने मामले की श

समालखा थाना पुलिस को दी शिकायत में एक पति ने बताया कि वह थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। उसकी शादी 12 मार्च 2025 को हुई थी। 5 अप्रैल की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे उसकी 23 वर्षीय पत्नी बिना कुछ बताए घर से चली गई। जिसकी परिजनों ने अनेकों जगहों पर तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं लगा। उसके घर पर पता किया तो, उन्हें भी कोई जानकारी नहीं पाई।

समालखा थाना पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

समालखा थाना पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

नवरात्रों के व्रत में छोड़ दिया था बोलना इधर, पति ने बताया कि शादी के बाद करीब 8 दिन वह अपने घर पर भी रह कर आई है। इस दौरान वह दिनभर उसे कॉल करती थी। उनके बीच कभी झगड़ा नहीं हुआ। लेकिन अचानक वह चली गई, जिसका वह कारण भी नहीं पता लगा पा रहा है। हालांकि अब पता लग रहा है कि वह दिनभर फोन पर अनेकों जगहों पर बातचीत करती थी। हाल ही में उसने नवरात्रों के व्रत रखे थे। जिसके बाद उसने अलग कमरे में रहना और सभी से बोलचाल तक छोड़ दी थी। शनिवार को व्रत खोलने के तीन घंटे बाद वह घर से निकल गई।