1 अक्तूबर से लागू हुए नए नियम: एलपीजी, यूपीआई और रेलवे सेवाओं में हुए बड़े बदलाव

1 अक्तूबर से लागू हुए नए नियम: एलपीजी, यूपीआई और रेलवे सेवाओं में हुए बड़े बदलाव

01 अक्टूबर 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

National Desk: 1 अक्तूबर से बदले कई नियम: रेलवे टिकट बुकिंग, यूपीआई ट्रांजैक्शन और एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव
अक्तूबर महीने की शुरुआत के साथ ही कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं, जिनका सीधा असर आपकी जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा। इनमें रेलवे टिकट बुकिंग के नए नियम, यूपीआई ट्रांजैक्शन में बदलाव और एलपीजी सिलेंडर की कीमतें शामिल हैं।

रेलवे टिकट बुकिंग के नियम
अब से रेलवे रिजर्वेशन खुलने के पहले 15 मिनट तक केवल वही यात्री टिकट बुक कर सकेंगे जिनका आधार वेरिफिकेशन पूरा हो चुका है। यह नियम आईआरसीटीसी वेबसाइट और मोबाइल एप दोनों पर लागू होगा।

एनपीएस से जुड़े नए बदलाव
नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) में भी बदलाव किया गया है। पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ने मल्टीपल स्कीम फ्रेमवर्क लागू किया है। इसके तहत अब नॉन-गवर्नमेंट सेक्टर के सब्सक्राइबर्स एक ही PAN या PRAN के तहत कई योजनाओं में निवेश कर सकेंगे।

यूपीआई लेनदेन में बदलाव
1 अक्तूबर से यूपीआई एप्स पर पी2पी (Person-to-Person) सुविधा बंद कर दी गई है, यानी अब कोई भी सीधे पैसे की रिक्वेस्ट नहीं भेज पाएगा। यह कदम बढ़ती धोखाधड़ी को रोकने के लिए उठाया गया है।
साथ ही यूपीआई की ट्रांजैक्शन लिमिट बढ़ा दी गई है—अब आप 5 लाख रुपये तक ट्रांसफर कर सकते हैं, जबकि पहले यह सीमा 1 लाख रुपये थी।

एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतें
कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में 19 किलो वाला सिलेंडर पहले 1580 रुपये का था, जो अब 1595.50 रुपये का हो गया है। यानी 15.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

👉 इन बदलावों को समझना जरूरी है, ताकि आप समय रहते अपडेट रहकर उनका लाभ उठा सकें और अनावश्यक परेशानियों से बच सकें।