आज से नए FASTag नियम लागू, ड्राइवरों को बड़ी राहत

India 15 Nov 2025 Fact Recoreder

National Desk : आज से केंद्र सरकार ने FASTag नियमों में बड़ा बदलाव कर दिया है, जिससे राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रा करने वाले वाहन चालकों को महत्वपूर्ण राहत मिलेगी। नए प्रावधानों के अनुसार अब बिना FASTag वाले वाहनों से टोल प्लाज़ा पर दोगुना शुल्क नहीं वसूला जाएगा। इसकी जगह वे UPI या अन्य डिजिटल माध्यमों से निर्धारित टोल शुल्क का केवल 1.25 गुना (सवा गुना) भुगतान करके आगे बढ़ सकेंगे।

अगर किसी वाहन का FASTag टोल 100 रुपए है, तो नकद भुगतान करने पर यह राशि 200 रुपए होगी, लेकिन UPI या किसी डिजिटल माध्यम से भुगतान करने पर केवल 125 रुपए ही देने होंगे।

15 नवंबर 2025 से लागू नए नियमों के अनुसार, FASTag गुम होने, तकनीकी खराबी आने या बैलेंस कम होने की स्थिति में ड्राइवरों के पास तीन विकल्प उपलब्ध होंगे:

  1. FASTag से सामान्य टोल शुल्क का भुगतान करना

  2. नकद भुगतान पर दोगुना टोल देना

  3. UPI/डिजिटल माध्यम से टोल का 1.25 गुना भुगतान करना

ये नए नियम वाहन चालकों के लिए बड़ी सुविधा और लचीलापन प्रदान करेंगे।