‘बिग बॉस 19’ में नया ड्रामा: यूपी के छोरे ने फरहाना भट्ट की कर दी क्लास!

‘बिग बॉस 19’ में नया ड्रामा: यूपी के छोरे ने फरहाना भट्ट की कर दी क्लास!

05 नवंबर, 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

Bollywood Desk: बिग बॉस 19’ में मचा बवाल: मृदुल तिवारी और फरहाना भट्ट की जबरदस्त बहस, अमाल मलिक बने नए कैप्टन
‘बिग बॉस 19’ जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे शो का रोमांच और ड्रामा बढ़ता ही जा रहा है। हाल ही में नॉमिनेशन टास्क को लेकर घर में खूब हंगामा देखने को मिला था। वहीं अब शो के मेकर्स ने एक नया प्रोमो जारी किया है, जिसने दर्शकों की दिलचस्पी और बढ़ा दी है।
इस ताज़ा प्रोमो में मृदुल तिवारी और फरहाना भट्ट के बीच तीखी बहस देखने को मिल रही है। दोनों के बीच यह झगड़ा राशन टास्क के बाद शुरू हुआ, जो धीरे-धीरे जोरदार तकरार में बदल गया।

फरहाना से भिड़े मृदुल
प्रोमो में दिखाया गया है कि जैसे ही सभी कंटेस्टेंट्स राशन टास्क खत्म करके एक्टिविटी रूम से बाहर आते हैं, मृदुल फरहाना से कुछ तीखी बातें कह देते हैं।
इस पर फरहाना भी पीछे नहीं हटतीं और पलटकर जवाब देती हैं। मृदुल कहते हैं – “काश तुम थोड़ा और पढ़ लेतीं, तो ऐसी हरकतें नहीं करतीं।”
उनकी इस बात पर अशनूर और अभिषेक सहित बाकी घरवाले हंसने लगते हैं।

इस पर फरहाना भड़क उठती हैं और जवाब में कहती हैं – “तू बेवकूफ है, बेवकूफ!”
इसके बाद मृदुल भी अपना आपा खो बैठते हैं और पलटकर बोलते हैं –
“मैं भी बेवकूफ, ये भी बेवकूफ, वो भी बेवकूफ… तो तू पढ़ी-लिखी हमारे बीच कर क्या रही है?”
फरहाना फिर पलटवार करती हैं – “तू अपने मास्टर्स को सुना रहा है क्या?”
मृदुल इसका जवाब देते हैं – “हाँ, मैं अपने मास्टर्स को ही कह रहा हूँ, लेकिन तू तो कढ़ाई है। थोड़ी पढ़ाई कर लेती तो आज कढ़ाई नहीं होती।”
इस बहस के बाद घर का माहौल पूरी तरह गरमा जाता है और दर्शकों को एक बार फिर जबरदस्त एंटरटेनमेंट देखने को मिलता है।

अमाल मलिक फिर बने घर के कप्तान
इसी बीच शो के लाइव अपडेट्स देने वाले सोशल मीडिया पेज के मुताबिक, कैप्टेंसी टास्क में अमाल मलिक ने बाजी मार ली है और वो एक बार फिर घर के नए कैप्टन बन गए हैं।
दिलचस्प बात यह है कि अमाल पहले भी घर की कप्तानी संभाल चुके हैं। इस बार भी उन्होंने अपने शांत और रणनीतिक खेल से सभी को पीछे छोड़ दिया।
अब देखना यह होगा कि अमाल की कप्तानी में घर का माहौल कैसे बदलता है और क्या वे इस बार पहले से बेहतर साबित हो पाते हैं या नहीं।