सर्वप्रिय त्यागी ने पदभार संभालने से पहले राव नरबीर और विधायक मुकेश शर्मा से मुलाकात कर
गुरुग्राम भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी आज प्रदेश कार्यालय गुरुकमल में विधिवत रूप से अपना कार्यभार संभालेंगे। इस दौरान एक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सर्वप्रिय त्यागी ने तमाम पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आमंत्रित
।
कार्य की रूपरेखा कैसे बनती है, उसको धरातल पर कैसे उतारा जाता है, उसका रिजल्ट 100 प्रतिशत कैसे निकलता है, यह अनुभव युवा मोर्चा में कार्य करते हुए सीखने को मिला है। यह अनुभव अब काम आएगा।

गुरुग्राम में पदभार संभालने से पहले राव नरबीर से मुलाकात करते नवनियुक्त जिलाध्यक्ष एसपी त्यागी
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बैलेंस बनाकर चल रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने पदभार संभालने से पहले उन्होंने शनिवार को कैबिनेट मंत्री राव नरबीर से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। साथ ही विधायक मुकेश शर्मा के पास भी पहुंचे और शहर के विकास को लेकर चर्चा की।

गुरुग्राम में पदभार संभालने से पहले विधायक से मुलाकात करते नवनियुक्त जिलाध्यक्ष एसपी त्यागी
उनसे पहले भाजपा ने जिलाध्यक्ष कमल यादव को हटाकर 17 मार्च को जिलाध्यक्ष बनाया था। हालांकि कमल यादव के कार्यकाल में लोकसभा, विधानसभा और नगर निगम के सभी तीनों महत्वपूर्ण चुनाव सम्पन्न हुए और सभी में भाजपा की बड़ी जीत हुई। हालांकि बड़े और छोटे दोनों राव का उन्हें साथ नहीं मिला और बड़ी जीत के बाद भी प्रधानी गंवानी पड़ी। जिसका सीधा फायदा सर्वप्रिय त्यागी को मिला।












