न दिल्ली, न नोएडा… UP का लोनी बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, रिपोर्ट में चौंकाने वाले आंकड़े

25 मार्च 2026 फैक्ट रिकॉर्डर

National Desk:  दुनिया भर में बढ़ते प्रदूषण को लेकर जारी नई रिपोर्ट ने भारत की चिंता बढ़ा दी है। स्विस एयर क्वालिटी टेक कंपनी IQAir की ‘वर्ल्ड एयर क्वालिटी रिपोर्ट 2025’ के मुताबिक, उत्तर प्रदेश का Loni शहर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बन गया है। यहां सालाना औसत PM2.5 स्तर 112.5 µg/m³ दर्ज किया गया, जो World Health Organization (WHO) की सुरक्षित सीमा से लगभग 22 गुना अधिक है।

रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया के 25 सबसे प्रदूषित शहरों में भारत, पाकिस्तान और चीन का दबदबा है। इनमें से टॉप 4 सबसे प्रदूषित शहरों में 3 भारत के हैं।

दिल्ली चौथा सबसे प्रदूषित शहर

रिपोर्ट में बताया गया कि Delhi साल 2025 में दुनिया का चौथा सबसे प्रदूषित शहर और सबसे प्रदूषित राजधानी रहा। यहां सालाना औसत PM2.5 स्तर 99.6 µg/m³ दर्ज किया गया, जो WHO की सुरक्षित सीमा से करीब 20 गुना ज्यादा है।

हालांकि पिछले साल के मुकाबले इसमें थोड़ी गिरावट देखी गई है।

टॉप प्रदूषित शहरों में कौन-कौन

रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों की सूची में:

  • Loni (उत्तर प्रदेश) – 112.5 µg/m³
  • Hotan (चीन) – 109.6 µg/m³
  • Byrnihat (मेघालय) – 101.6 µg/m³

दुनिया के सबसे प्रदूषित देश

रिपोर्ट के अनुसार, साल 2025 में भारत छठा सबसे प्रदूषित देश रहा, जहां औसत PM2.5 स्तर 48.9 µg/m³ दर्ज किया गया। दुनिया के सबसे ज्यादा प्रदूषित देशों की सूची में:

  1. Pakistan
  2. Bangladesh
  3. Tajikistan
  4. Chad
  5. Democratic Republic of the Congo

भारत में थोड़ी राहत

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 2025 में भारत में प्रदूषण के स्तर में करीब 3% की कमी आई है। 2024 में जहां देश का औसत PM2.5 स्तर 50.6 µg/m³ था, वहीं 2025 में यह घटकर 48.9 µg/m³ रह गया।

इसके बावजूद दिल्ली और आसपास के इलाकों में स्मॉग, धूल भरी आंधियों और वाहनों के धुएं की वजह से प्रदूषण अब भी बड़ी समस्या बना हुआ है।