16 मार्च 2026 फैक्ट रिकॉर्डर
Chandigarh Desk: राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के मौके पर सामने आए एक शोध में पता चला है कि बचपन में लगाया गया MMR Vaccine लंबे समय तक शरीर को बीमारियों से सुरक्षा देता है।
PGIMER Chandigarh के विशेषज्ञों द्वारा किए गए अध्ययन में 18 वर्ष से अधिक आयु के 207 लोगों के रक्त नमूनों की जांच की गई। इसमें पाया गया कि 95.5% प्रतिभागियों में खसरा, 92.3% में रूबेला और 82.5% में गलसुआ के खिलाफ एंटीबॉडी मौजूद थीं।
शोध के अनुसार बचपन में समय पर किया गया टीकाकरण युवावस्था तक शरीर की प्रतिरक्षा को बनाए रखने में मदद करता है और समाज में संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी कम करता है। विशेषज्ञों ने लोगों से बच्चों का टीकाकरण तय समय पर कराने और स्वास्थ्यकर्मियों के लिए जरूरत पड़ने पर बूस्टर डोज लेने की सलाह दी है।













