NASA Artemis 2 मिशन: चांद तक भेजें अपना नाम, घर बैठे करें रजिस्ट्रेशन

NASA Artemis 2 मिशन: चांद तक भेजें अपना नाम, घर बैठे करें रजिस्ट्रेशन

 नई दिल्ली 03 दिसंबर, 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

National Desk:  अगर आप कभी चांद पर नहीं जा पाए हैं, तो भी अब आपका नाम वहां पहुंच सकता है। NASA ने अपने Artemis 2 मिशन के लिए पब्लिक रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है, जिसके जरिए दुनिया का कोई भी व्यक्ति अपना नाम चांद तक भेज सकता है।

पब्लिक रजिस्ट्रेशन कैसे करें:
रजिस्ट्रेशन पूरी तरह फ्री है। इसमें अपना नाम NASA की आधिकारिक वेबसाइट www.nasa.gov पर दर्ज कराना होगा। रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद प्रतिभागियों को एक डिजिटल बोर्डिंग पास मिलेगा, जिसे वे अपनी यादों में संजो सकते हैं। सभी नामों को एक डिजिटल मेमोरी कार्ड में सेव किया जाएगा और Orion स्पेसक्राफ्ट के साथ चांद पर भेजा जाएगा।

Artemis 2 मिशन क्या है:
NASA का Artemis 2 मिशन अगले साल 5 फरवरी 2026 को लॉन्च होगा। इस मिशन में चार अंतरिक्षयात्री – क्रिस्टिना कोच, रेड वाइजमैन, विक्टर ग्लोवर और जेरेमी हेनसेन – लगभग 10 दिन के डीप-स्पेस मिशन पर जाएंगे। मिशन का मकसद Orion स्पेसक्राफ्ट सिस्टम की गहराई से जांच करना है, ताकि भविष्य में चांद पर मानव लैंडिंग और आगे चलकर मंगल मिशन की तैयारी मजबूत हो सके।