Narwana Bike Stopped Front Moving Truck News Update | नरवाना में चलते ट्रक के आगे रोकी बाइक: बोला- ड्राइवर लापरवाही से चल रहा था ट्रक, 10 मिनट तक लगा जाम – Narwana News

ट्रक ड्राइवर और बाइक सवार बीच सड़क में बहस करने लगे।

नरवाना में शनिवार की देर शाम एक बड़ा हादसा टल गया। बस स्टैंड के पास एक बाइक सवार ने ट्रक के सामने अपनी बाइक रोक दी। इससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बाइक सवार का आरोप है कि ट्रक चालक लापरवाही से वाहन चला रहा था। उसने ट्रक को रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक नहीं रुका। इससे नाराज होकर युवक ने बस स्टैंड के पास ट्रक के आगे अपनी बाइक खड़ी कर दी।

इस घटना से सड़क पर जाम लग गया। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव किया और दोनों पक्षों को समझाया। करीब 10 मिनट तक जाम की स्थिति बनी रही। इस दौरान अन्य वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।