दिव्यांग खिलाड़ी महेंद्र सिंह का स्वागत करते ग्रामीण।
हिसार जिले के नारनौंद के महेंद्र सिंह ने पैरा लॉन बॉल्स राष्ट्रीय चैंपियनशिप में रजत पदक हासिल किया है। पहली पैरा लॉन बॉल्स राष्ट्रीय चैंपियनशिप दिल्ली के यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित की गई। इंडियन लॉन बॉल्स फेडरेशन द्वारा आयोजित इस दो दिवस
।
महेंद्र की वापसी पर नारनौंद में जोरदार स्वागत हुआ। वार्ड एक की धर्मशाला में ग्रामीणों ने फूलमालाओं से उनका सम्मान किया। महेंद्र ने बताया कि उन्होंने मात्र तीन दिन के प्रशिक्षण के बाद यह उपलब्धि हासिल की है।

धर्मशाला में दिव्यांग खिलाड़ी महेंद्र सिंह का फूलमालाओं से स्वागत करते ग्रामीण।
नारनौंद से गई थी 12 सदस्यीय टीम
नारनौंद से गई 12 सदस्यीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। दिव्यांग मंच के ब्लॉक प्रधान राममेहर के अनुसार, टीम ने कुल 9 पदक जीते। इनमें 2 स्वर्ण, 5 रजत और 2 कांस्य पदक शामिल हैं। खिलाड़ियों ने सरकार से नारनौंद में दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए खेल स्टेडियम बनाने की मांग की है।
स्थानीय बसाऊ राम लोहान ने कहा कि स्टेडियम बनने से खिलाड़ियों को प्रैक्टिस के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। कार्यक्रम में अक्षय वाल्मीकि, संदीप कुमार, रघुवीर सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।











