Narnaul, Miscreants, Snatched, Lockets, Women, Village, Chain Snatcher, Bike, Police Complaint, Case Registered, Villagers Anger, Mahendergarh-Narnaul News, Crime News | नारनौल में बदमाशों ने दो महिलाओं के लोकेट झपटे: दोनों जगह मुंह पर कपड़ा बांध बाइक पर सवार होकर आए थे युवक – Narnaul News

हरियाणा के नारनौल में बदमाशों ने एक ही दिन में दो अलग-अलग गांवों से महिलाओं की सोने की चेन झपट ली। दोनों ही गांवाें में बदमाश बाइक पर सवार होकर आए थे। इस बारे में दोनों ने पुलिस में शिकायत दी है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू क

थाना निजामपुर के अंतर्गत आने वाले गांव दनचौली निवासी कमल सिंह नामक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसकी पत्नी कमला देवी घर के बाहर झाड़ू निकाल रही थी। इस दौरान तीन लड़के बाइक पर सवार होकर आए। इनमें से पीछे बैठे लड़के ने रास्ता पूछने का बहाना करने लगे। इस दौरान उनमें से एक ने अचानक झपटा मार उसकी पत्नी का सोने का लोकेट तोड़कर भाग गए। शिकायत में बताया गया है कि तीनों ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। इसलिए वे उनको पहचान नहीं सकते। पीड़ित ने शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

थाना निजामपुर

थाना निजामपुर

गांव मूसनौता में भी ले गए लोकेट

वहीं इसी थाना के अंतर्गत आने वाले गांव मूसनौता में भी अपाची सवार बदमाशाें ने महिला का मंगलसूत्र छीन लिया। इस बारे में गांव मूसनौता की पीड़ित महिला मंजू पत्नी मनोज कुमार ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसकी उम्र करीब तीस साल है। वह सुबह गोबर डालने के बाद वापस अपने घर आ रही थी। इस दौरान दो लड़के काले कलर की अपाची बाइक पर आए। उन्होंने एक दम से उसके मंगल सूत्र को छीन लिया तथा भाग गए। इस दौरान मंगल सूत्र का सोने का लोकेट वे ले गए, जबकि माला उसके पास ही रह गई। महिला ने पुलिस में दी गई शिकायत में बताया है कि उन लड़कों को वह नहीं पहचान सकती, क्योंकि दोनों लड़कों ने अपने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था।