1/April/2025 Fact Recorder
हरियाणा के नारनौल से एक विधवा महिला दो बच्चों की मां अपने घर से लापता है। इस बारे में महिला की सास ने पुलिस में शिकायत दी है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है।
सदर थाना पुलिस को दी गई शिकायत में गांव सुरानी की महिला ने बताया कि उसके बेटे की वर्ष 2018 में ट्रेन से गिरने से मौत हो गई थी। वहीं उसके पति की भी हार्ट अटैक से एक साल पहले मौत हो गई। उसके बड़े बेटे के एक दस साल की लड़की तथा एक सात साल का लड़का है। जो कक्षा छह तथा दूसरी में पढ़ते हैं। उसकी पुत्रवधू उसके बेटे की मौत के बाद अपने दोनों बच्चों को घर पर छोड़कर सामान लेकर घर से चली गई। जिसके बाद उसकी उसके मायके व अन्य रिश्तेदारियों में कई जगह तलाश की, मगर वह कहीं पर भी नहीं मिली। जिसके बाद उन्होंने अब पुलिस में शिकायत दी है। वहीं शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लापता महिला की तलाश शुरू कर दी है।












