चंडीगढ़ में पंजाब से आए शख्स की रहस्यमयी मौ*त, इलाज के दौरान निकला कोरोना पॉजिटिव

28 मई  2025 ,FACT RECORDER

Corona D*eath in Chandigarh: लुधियाना से आए शख्स की GMCH-32 में मौ*त, फिरोजाबाद का रहने वाला था, कोरोना पॉजिटिव निकला

देश में एक बार फिर कोरोना वायरस का खतरा मंडरा रहा है। नए वेरिएंट्स के कारण संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और कुछ मौ*तें भी हो चुकी हैं। अब चंडीगढ़ से भी एक दुखद मामला सामने आया है, जहां एक 40 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई।

सांस लेने में दिक्कत, रिपोर्ट आई पॉजिटिव
राजकुमार नामक यह व्यक्ति लुधियाना में रह रहा था और मूल रूप से उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद का निवासी था। उसे तीन दिनों से सांस लेने में परेशानी हो रही थी। जब हालत बिगड़ी, तो वह इलाज के लिए चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (GMCH-32) पहुंचा। यहां उसकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई और इलाज के दौरान उसकी मौ*त हो गई।

स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप
इस मामले ने स्वास्थ्य विभाग को सतर्क कर दिया है।

देश में बढ़े एक्टिव केस
बीते पांच दिनों में देश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या तेजी से बढ़ी है। पहले जहां 200 केस थे, अब यह आंकड़ा 1000 के पार पहुंच चुका है। केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में सबसे ज्यादा मामले हैं। हरियाणा में 10 से अधिक और पंजाब में 3 केस हैं। अब तक महाराष्ट्र, केरल और कर्नाटक में छह लोगों की मौ*त हो चुकी है।

नया वेरिएंट, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं
कोरोना का नया वेरिएंट JN.1 NB.1.8.1 सामने आया है, जिस पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) नजर बनाए हुए है। हालांकि, फिलहाल इसे ज्यादा खतरनाक नहीं माना गया है।

सभी राज्यों में अलर्ट
दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र तक सभी राज्यों ने अपने अस्पतालों को सतर्क कर दिया है। दिल्ली सरकार ने खासतौर पर बेड, ऑक्सीजन, दवाइयों और वैक्सीन की व्यवस्था पुख्ता करने को कहा है।

सावधानी ही बचाव है
विशेषज्ञों का कहना है कि घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन मास्क पहनना, हाथ धोना और भीड़ से बचना जरूरी है। खांसी, बुखार, गले में दर्द या सांस लेने में तकलीफ होने पर तुरंत जांच कराएं।

भयानक यादें फिर ताजा
कोरोना महामारी ने साल 2020-21 में लाखों लोगों की जान ली थी। इसकी शुरुआत 2019 के अंत में चीन के वुहान से हुई थी और देखते ही देखते इसने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया था। अब जब नए मामले सामने आ रहे हैं, तो लोगों के मन में एक बार फिर डर और सतर्कता की भावना जाग गई है।