“मेरी लव लैंग्वेज टच है”: एरिका किर्क ने उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को दिए हग की वजह बताई, अफवाहों पर लगाई रोक

25 नवंबर, 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

International Desk: अमेरिका की उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस और कंजरवेटिव एक्टिविस्ट चार्ली किर्क की पत्नी एरिका किर्क हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक हग वीडियो के कारण सुर्खियों में आ गई थीं। इस वीडियो में स्टेज पर जेडी वेंस और एरिका एक-दूसरे को गले लगाते दिखे थे, जिसके बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। अब एरिका ने इस पूरे विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

मेगन केली को दिए एक इंटरव्यू में एरिका किर्क ने साफ किया कि वीडियो को लेकर फैल रही रोमांटिक अफवाहें पूरी तरह बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा कि उनका “लव लैंग्वेज टच” है और हग सिर्फ एक सम्मानजनक भाव था, जिसे वे अक्सर अपनाती हैं।

सितंबर में यूटा वैली यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम के दौरान एरिका के पति चार्ली किर्क की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना ने उनके परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। वायरल वीडियो 29 अक्टूबर का है, जब एरिका और वेंस की मुलाकात मिसिसिपी यूनिवर्सिटी में हुए एक Turning Point कार्यक्रम के दौरान हुई। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे को सांत्वना स्वरूप गले लगाया।

विवाद बढ़ने पर एरिका ने कहा:
“जो लोग इस हग में रोमांस खोज रहे हैं, उन्हें खुद एक हग की जरूरत है। मैं आपको फ्री हग देने के लिए भी तैयार हूं। मेरी लव लैंग्वेज ही टच है।”

उन्होंने बताया कि उस पल में वे भावुक हो गई थीं और वेंस ने उनसे कहा, “मैं तुम पर गर्व करता हूं।” एरिका ने बदले में “God bless you” कहा और अपनी आदत के अनुसार उनके सिर के पीछे हाथ रखा।

एरिका ने एक कार्यक्रम में यह भी बताया था कि उन्हें अपने दिवंगत पति चार्ली और जेडी वेंस में कुछ समानताएं दिखाई देती हैं। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके पति की जगह कोई नहीं ले सकता। चार्ली किर्क की मृत्यु के बाद एरिका ने Turning Point USA की CEO की जिम्मेदारी संभाल ली है।