18 March 2025: Fact Recorder
फरीदाबाद की बल्लभगढ़ अनाज मंडी में पहुंची सरसों की फसल
हरियाणा के फरीदाबाद में बल्लभगढ़ अनाज मंडी में सरसों की फसल की खरीद आज से शुरू हो चुकी है। इस बार मंडी में 5950 रूपए प्रति क्विंटल के हिसाब से सरसों की खरीद की जा रही है। मार्किट कमेटी का कहना है कि जिन किसानों को रजिस्ट्रेशन हो चुका है|
5950 रूपए प्रति क्विंटल का भाव
बल्लभगढ़ अनाज मंडी मार्किट कमेटी के सचिव इंद्रपाल सिंह ने बताया कि, सरसों की खरीद को वैसे तो 15 मार्च से ही शुरू कर दिया गया था। लेकिन बीच में मौसम खराब होने के चलते किसान फसल को मंडी में नही ला पाए थे। आज से किसान की फसल मंडी में आनी शुरू हो गई है। सरसों को सरकारी रेट 5950 रूपए प्रति क्विंटल पर खरीदा जा रहा है।
किसानों के लिए गेट पास की सुविधा
मंडी में सरसों लेकर आने वाले किसानों के लिए गेट पास की सुविधा मंडी के गेट पर ही की गई है। इसके साथ किसान को किसी प्रकार की समस्या आती है तो उसके लिए मार्किट कमेटी के कर्मचारी की तैनाती गेट पर की गई है। किसानों की समस्या को हल करने के लिए गेट पर ही केन्द्र भी बनाया गया है।
बारिश से बचाव के इंतजान
सचिव ने बताया कि बारिश से बचाव के लिए उचित प्रबन्ध किए गए है। मार्किट कमेटी ने तिरपाल की व्यवस्था की है और आढे़तियों के पास भी तिरपाल की व्यवस्था है। किसान की फसल को बारिश से बचाव के लिए सभी इंतजाम किए गए है।