11 फरवरी 2026 फैक्ट रिकॉर्डर
Punjab Desk: मोहाली में बुधवार को स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। स्कूल प्रशासन को ईमेल के जरिए धमकी मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया।
धमकी को गंभीरता से लेते हुए एहतियातन स्कूलों में मौजूद बच्चों को सुरक्षित उनके घर भेज दिया गया। इसके साथ ही मोहाली के सभी निजी स्कूलों में आज के लिए छुट्टी घोषित कर दी गई है।
स्कूल प्रबंधन की ओर से अभिभावकों को भेजे गए संदेश में कहा गया है कि सुरक्षा अलर्ट के चलते बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया है।
पुलिस अधिकारी स्कूल परिसरों और आसपास के इलाकों की गहन तलाशी ले रहे हैं। फिलहाल किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। मामले की जांच जारी है।
धमकी भरे संदेश में क्या लिखा
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे संदेश में दावा किया गया है कि मोहाली के स्कूलों और कॉलेजों में दोपहर 1:11 बजे ब*म धमाके किए जाएंगे। इस मेल में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को भी धमकी देने की बात सामने आई है। इसके अलावा 13 फरवरी को संसद में धमाके का भी उल्लेख किया गया है।
इन स्कूलों में घोषित की गई छुट्टी
धमकी के बाद जिन स्कूलों में छुट्टी की गई है, उनमें शामिल हैं—
इन्फेंट जीसस स्कूल, फेज-11
पैरागन स्कूल, सेक्टर-71
मानव मंगल स्कूल, फेज-10
शिवालिक स्कूल, फेज-6
सेंट मैरी स्कूल, फेज-11
वाईपीएस स्कूल
सेंट सोल्जर स्कूल, फेज-7
गौरतलब है कि इससे पहले भी चंडीगढ़ के स्कूलों को इसी तरह धमकी भरे ईमेल भेजे जा चुके हैं। पुलिस साइबर एंगल से भी मामले की जांच कर रही है। फिलहाल किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है।













