Moga Police Encounter Wanted Criminal Injured and Arrested | Aman Moha | Punjab News | मोगा में एनकाउंटर में बदमाश को लगी गोली: पुलिस से घिरा देख किया था फायर; पंचायत सदस्य के घर फायरिंग मामले में था फरार – Moga News

पुलिस द्वारा किए गए एनकाउंटर के बाद मौके पर मौजूद अधिकारी।

पंजाब के मोगा में सोमवार सुबह पुलिस और बदमाश के बीच एनकाउंटर हो गया। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से बदमाश जख्मी हो गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर अस्पताल पहुंचाया। गिरफ्तार किए गए बदमाश की पहचान मोहा का रहने वाले अमन के तौर पर हुई है।

जानकारी के अनुसार अमन पिछले दिन गांव डाला में एक पंचायत सदस्य के घर के बाहर की गई फायरिंग का आरोपों में फरार चल रहा था। आरोपी ने अपने एक अन्य साथी के साथ दिनदहाड़े इस वारदात को अंजाम दिया था। जिसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था।

पुलिस देख चलाई गोली

पुलिस के अनुसार आरोपियों को लेकर मोगा पुलिस ने पिछले काफी समय से ट्रैप लगाया हुआ था। आज सुबह गुप्त सूचना मिली कि उक्त आरोपी की गतिविधि मोगा में देखी गई है। सूचना के आधार पर मोगा पुलिस ने ट्रैप लगा दिया और आरोपी को घेरने लिया।

आरोपी ने जब पुलिस को देखा तो उसने तुरंत फायरिंग कर दी। पुलिस ने छिपकर जान बचाई। जब पुलिस द्वारा जवाबी कार्रवाई की गई तो आरोपी मौके पर जख्मी हो गया था। फिलहाल आरोपी के इलाज के बाद उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। फिलहाल आरोपी से एक पॉइंट 32 बोर का वेपन बरामद किया गया। जोकि लोडिड था।