कोलंबो3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीलंका दौरे पर हैं। पीएम ने कोलंबो में श्रीलंका की 1996 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम से मुलाकात की। हालांकि कप्तान अर्जुन रणतुंगा इस बैठक में नहीं थे, क्योंकि वे इस समय विदेश में हैं।
सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट में, भारतीय प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें खिलाड़ियों से बातचीत करके खुशी हुई, श्रीलंकाई टीम ने अनगिनत खेल प्रेमियों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है।1996 की श्रीलंकाई टीम ने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया था।

पीएम नरेंद्र मोदी की X पोस्ट।
श्रीलंकाई क्रिकेटर से मुलाकात की फोटोज…


अरविंदा डी सिल्वा, सनथ जयसूर्या से मुलकात की 1996 वर्ल्ड कप में श्रीलंका के टॉप स्कोरर अरविंदा डी सिल्वा और सनथ जयसूर्या से मोदी मिले। इस दौरान श्रीलंकाई टीम ने उन्हें मोमेंटो भी दिया।

नरेंद्र मोदी को मोमेंटो देते हुए श्रीलंकाई खिलाड़ी।
फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट से हराया था विल्स वर्ल्ड कप में श्रीलंका टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट से हराया था। पहले बैटिंग करते हुए श्रीलंका ने 7 विकेट खोकर 241 रन बनाए थे। जवाब में श्रीलंका ने 46.2 ओवर में 3 विकेट खोकर 245 रन बनाए और जीत दर्ज कर ली। अरविंद डी सिल्वा ने फाइनल में नाबाद 107 रन बनाए थे, इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिला। सनथ जयसूर्या प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे।

वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ श्रीलंकाई कप्तान अर्जुन रणतुंगा।
—————- क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… चेन्नई लगातार तीसरा IPL मैच हारी

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को IPL-18 में लगातार तीसरे मुकाबले में पराजय झेलनी पड़ी है। टीम को दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने 25 रन से हराया। यह दिल्ली की लगातार तीसरी जीत है। पढें पूरी खबर…












