कार्यालय जिला जन संपर्क अधिकारी, फाजिल्का
पंजाब सरकार द्वारा 92 करोड़ की लागत से किए गए बिजली ढांचे के निर्माण, विस्तार और नवीनीकरण के विकास कार्य – विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी
अर्नीवाला/जलालाबाद,08 अक्टूबर 2025 फैक्ट रिकॉर्डर
Punjab Desk: विधायक जलालाबाद श्री जगदीप कंबोज गोल्डी ने आज बिजली घर अर्नीवाला में 11 केवी यूपीएस फीडर ब्रेकर का उद्घाटन किया। इससे पहले उन्होंने जलालाबाद में भी एक ब्रेकर का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व और बिजली मंत्री श्री संजीव अरोड़ा के मार्गदर्शन में, जिला फाजिल्का में 92 करोड़ रुपये की लागत से बिजली के बुनियादी ढांचे के निर्माण, विस्तार और नवीनीकरण से संबंधित विकास कार्य किए गए हैं। उन्होंने कहा कि बिजली बोर्ड के अधिकारियों द्वारा जितनी राशि की मांग विकास कार्यों के लिए की गई थी, उतनी ही राशि से यह सभी कार्य पूरे किए गए हैं।
उन्होंने आगे बताया कि पंजाब सरकार द्वारा जलालाबाद, अर्नीवाला, चक बुधोके और पक्के कालेवाला में बनाए गए इन ब्रेकरों से अब इन ग्रिडों से जुड़े अनेक गांवों के लोगों को बिजली कटौती से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले लोगों ने उनसे बिजली कटौती की समस्या से निजात की मांग की थी, जिसे सरकार ने पूरा किया है।
विधायक ने कहा कि पंजाब सरकार पहले से ही 600 यूनिट मुफ्त बिजली प्रदान कर रही है और अब बिजली व्यवस्था का और अधिक आधुनिकीकरण किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इस विकास कार्य के अतिरिक्त अर्नीवाला और जलालाबाद में सीवरेज, स्वच्छ पानी और सड़कों के विकास कार्य भी तेजी से चल रहे हैं। इसके अलावा आने वाले समय में और सीवरेज व पाइपलाइन प्रोजेक्ट्स भी शुरू किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के पास फंड की कोई कमी नहीं है और भविष्य में हलके के और विकास कार्य किए जाएंगे।
इस अवसर पर इंजीनियर अमनदीप सिंह (एक्सईएन), सहर्ष हांडा (एसडीओ, पीएसपीसीएल सब-डिवीजन अर्नीवाला), विभाग का पूरा स्टाफ, आप नेता साजन खेड़ा सहित आप पार्टी नेतृत्व उपस्थित रहा।













