विधायक गुरदीप सिंह रंधावा ने नशा मुक्ति यात्रा के तहत गांव खुशहालपुर, राजेके और पड्डा में जनसभाओं को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा नशों के पूर्ण खात्मे के लिए शुरू की गई मुहिम

जिला लोक संपर्क अधिकारी, गुरदासपुर                                                                                        नशा मुक्ति यात्रा                                                                                                                डेरा बाबा नानक/गुरदासपुर, 25 अगस्त 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

Punjab Desk:  मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा नशों के पूर्ण खात्मे के लिए शुरू की गई मुहिम “युद्ध नशों विरुद्ध” को जनता का भरपूर सहयोग मिल रहा है। पंजाबियों के सहयोग से राज्य सरकार नशे की इस बुराई को जड़ से समाप्त करके ही रहेगी।

यह बात डेरा बाबा नानक विधानसभा क्षेत्र के विधायक गुरदीप सिंह रंधावा ने बीती शाम नशा मुक्ति यात्रा के दौरान गांव खुशहालपुर, राजेके और पड्डा में आयोजित जनसभाओं में कही। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पूरी निष्ठा से नशों के खिलाफ कार्य कर रही है। पंजाब पुलिस द्वारा बड़े स्तर पर नशा तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है और उनकी अवैध संपत्तियों को भी जब्त किया गया है।

विधायक रंधावा ने लोगों से अपील की कि यदि उनके आसपास कोई नशा बेचता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी। यदि कोई व्यक्ति नशे की लत से पीड़ित है तो उसकी जानकारी भी दें। सरकार उसके इलाज और पुनर्वास की पूरी व्यवस्था निःशुल्क करेगी।

नशा मुक्ति यात्रा के दौरान जिला प्रशासन की ओर से ग्रामीणों में जागरूकता सामग्री भी वितरित की गई। इस मौके पर विधायक गुरदीप सिंह रंधावा ने ग्रामीणों को नशे की रोकथाम में सहयोग देने की शपथ भी दिलाई।

इस अवसर पर नशा मुक्ति यात्रा के कोऑर्डिनेटर अर्शदीप सिंह, परविंदर सिंह घणिया, ब्लॉक विकास एवं पंचायत अधिकारी अमनदीप कौर सहित अन्य अधिकारी व क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।