विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने टैगोर नगर में ट्यूबवेल कार्य का किया शुभारंभ

विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने वार्ड नंबर 45, टैगोर नगर में 35 लाख रुपए की लागत से लगाए जाने वाले नए ट्यूबवेल कार्य का शुभारंभ किया।

कहा, जनता को बेहतर पेयजल सुविधा उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता

होशियारपुर, 06 अक्टूबर 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

Punjab Desk: विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने वार्ड नंबर 45, टैगोर नगर में 35 लाख रुपए की लागत से लगाए जाने वाले नए ट्यूबवेल कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार शहरों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

उन्होंने बताया कि बीते साढ़े तीन वर्षों में नगर निगम होशियारपुर की ओर से शहर के विभिन्न इलाकों में कुल 43 नए ट्यूबवेल स्थापित किए जा चुके हैं, जिससे पेयजल की समस्या में काफी हद तक सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि हर घर तक पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ और सुरक्षित पानी पहुंचे।

विधायक जिम्पा ने कहा कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने नगर निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि ट्यूबवेल के निर्माण कार्य में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाए ताकि नागरिकों को इसका लाभ लंबे समय तक मिल सके।

इस
मौके पर मेयर सुरिंदर कुमार, वार्ड नंबर 45 की पार्षद कुलविंदर कौर कपूर, अवतार सिंह कपूर, जसपाल सुमन, एम.सी. मुकेश मल्ल, संजय शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे।