![]()
गुरुग्राम में टैंट के एक वेयरहाउस में लगी आग।
गुरुग्राम में मानेसर क्षेत्र के नवादा में एक वेयरहाउस में भीषण आग लग गई है। आसपास रहने वाले लोगों ने आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही मानेसर फायर स्टेशन से दो गाड़ियां मौके पर भेजी गई, लेकिन आग इतनी तेज थी कि गुरुग्राम से भी फायर ब्रिगेड
।
रात तकरीबन 9:30 बजे मानेसर के नवादा में स्थित एक टेंट के वेयरहाउस में भीषण आग लग गई थी। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की पहले दो गाड़ियां पहुंची, लेकिन जब आग लगातार बढ़ती जा रही थी तो और गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया।
दूर तक देखी गई लपटें
आग की लपटें इतनी ज्यादा थी कि वो कई किलोमीटर दूर से ही देखी जा सकती थी। मौके पर दमकल विभाग की एक दर्जन गाड़ी पहुंची। इस घटना में किसी के जनहानि की कोई जानकारी सामने नहीं आई, लेकिन इस आग के कारण लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया।
शॉर्ट सर्किट से लगी आग
फायर ब्रिगेड टीम का कहना है कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है, संभवत शॉर्ट सर्किट के कारण यह आग लगी होगी। आग बुझाने के बाद दो घंटे तक सर्च अभियान भी चलाया गया, लेकिन अंदर कोई नहीं मिला।












