22/April/2025 Fact Recorder
लापता महिला की प्रतीकात्मक फोटो
हरियाणा के नारनौल में एक विवाहित महिला तथा एक लड़की अपने घर से गायब हो गई। इस बारे में दोनों के परिजनों ने पुलिस में शिकायत की है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इनमें से महिला मायके से अपने ससुराल जाने का नाम लेकर निकलl
पुलिस को दी गई शिकायत में थाना सदर के गांव मेई निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी लड़की बीते कल सुबह दस बजे ससुराल जाने का नाम लेकर घर से गई थी। जिसके बाद न तो वह ससुराल पहुंची तथा न ही अपने मायके। उसके ससुराल नहीं पहुंचने पर उन्होंने अपनी सभी रिश्तेदारियों में उसकी तलाश कर ली, मगर वह कहीं पर भी नहीं मिली। जिसके बाद उन्हाेंने पुलिस में शिकायत देकर लड़की को तलाश करने की गुहार लगाई है।
अटेली से लड़की हुई लापता
वहीं दूसरी ओर अटेली थाना में दी गई शिकायत में गांव भोड़ी के रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 18 साल की लड़की रात को तीन बजे बिना बताए घर से निकल गई। वह अपने साथ एक मोबाइल फोन भी लेकर गई है। यह मोबाइल फोन वह ही रखती थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लापता महिला व लड़की की तलाश शुरू कर दी है।
