हादसे के बाद लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला के पर्यटन स्थल मणिकर्ण रविवार बीती देर शाम हुए हादसे में मारे गए लोगों का सिविल हॉस्पिटल जरी में पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। हादसे का शिकार हुए बाकी तीन लोगों की भी पहचान हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
.
प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार तीनों छात्रों की पहचान हिसार के तारा नगर के रहने वाले मनीष, हांसी के गुलशन और ओम विश्वविद्यालय की स्टूडेंट मूल रूप से बरेली की रहने वाली दीनता के रूप में हुई हैं। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई जिसमें से तीन की पहचान हो गई थी और बाकी तीन लोगों की पहचान बाकी थी।
हादसे में घायल लोगों की सूची वहीं घायलों की सूची 53 वर्षीय रमेश बाबू पुत्र सुदर्शन, 49 वर्षीय पल्लवी पत्नी रमेश और इनका 24 वर्षीय बेटा भार्गव (सीएच बीएस सेकेंड लेआउट विजय नगर बंगलूरू), 42 वर्षीय विक्रम आचार्य पुत्र सवीर कुमार आचार्य और 40 वर्षीय टुंपा आचार्य पत्नी विक्रम आचार्य ( एलके पथ जोहात असम), 23 वर्षीय प्राची बेटी मधुसूदन ( हिसार, हरियाणा) और साक्षी पत्नी सुबोध राव (मुंबई) घायल हुई हैं।
सूत्रों के अनुसार साक्षी पत्नी सुबोध को मुंबई रेफर किया गया है। वहीं हरियाणा की रहने वाली प्राची को चंडीगढ़ रेफर किया है।

मणिकर्ण में गाड़ी पर गिरा पेड़।
जानिए कैसे हुआ हादसा कुल्लू जिला की प्रसिद्ध पर्यटन घाटी मणिकर्ण में गुरुद्वारा के सामने पहाड़ी से मिट्टी और मलबे के साथ एक बड़ा पेड़ गिर गया। करीब 12 लोग इसकी चपेट में आ गए। जिसमें से 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 6 अन्य लोग घायल हुए हैं। 3 लोगो की हालात नाजुक बनी हुई है।
जिस जगह पर यह हादसा हुआ है वहां पर छोटा सा बाजार है, यहां कुछ लोग खरीदारी कर रहे थे और कुछ लोग अपनी गाड़ियों में बैठे हुए थे। तभी अचानक तूफान आया और एक बड़ा चीड़ का पेड़ गिर गया। यह पेड़ अंदर से खोखला हो चुका था। हालांकि, पेड़ की जड़े इतनी फैली हुईं थी की वो अपने साथ पहाड़ी से मलबा भी साथ लेकर गिरा।











