मूली के पत्तों से बनाएं ये 2 स्वादिष्ट डिशेज, लंच बॉक्स के लिए बिल्कुल परफेक्ट!

 मूली के पत्तों से बनाएं ये 2 स्वादिष्ट डिशेज, लंच बॉक्स के लिए बिल्कुल परफेक्ट!

26 नवंबर, 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

Lifestyle Desk:  सर्दियों में मिलने वाली मूली सिर्फ सलाद और सब्जी में ही काम नहीं आती, बल्कि इसके पत्ते भी सेहत से भरपूर होते हैं। ज्यादातर लोग मूली काटकर इसके पत्तों को फेंक देते हैं, जबकि इनसे कई टेस्टी और हेल्दी डिशेज बनाई जा सकती हैं, जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती हैं।
मूली के पत्तों में फाइबर, विटामिन C और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये पाचन सुधारते हैं, शरीर को हाइड्रेट रखते हैं और लो कैलोरी होने के कारण वजन घटाने में भी मददगार हैं।
आइए जानते हैं मूली के पत्तों से बनने वाली दो आसान रेसिपीज़—सब्जी और साग—जो लंच बॉक्स के लिए भी बेहतरीन हैं।

1. मूली के पत्तों की सब्जी
सामग्री:
मूली और उसके पत्ते (काटकर अलग करें)
तेल
राई, हींग
प्याज, लहसुन (वैकल्पिक)
हल्दी, काली मिर्च, धनिया पाउडर
नमक
थोड़ा पानी
1 चम्मच बेसन

विधि:
एक पैन में तेल गर्म करें और राई व हींग का तड़का लगाएं।
प्याज और लहसुन डालकर हल्का भूरा होने तक भूनें।
अब हल्दी, धनिया और काली मिर्च पाउडर डालें और धीमी आंच पर भूनें।
नमक डालकर मूली (सफेद भाग) मिलाएं। चाहें तो थोड़ा पानी छिड़कें।

ढककर इसे आधा पकने दें।
अब मूली के पत्ते डालें, थोड़ा पानी डालें और 5–7 मिनट तक पकाएं।
जब पत्ते नरम हो जाएं, तब 1 चम्मच बेसन छिड़कें और अच्छी तरह मिलाकर धीमी आंच पर 2 मिनट पकाएं।
तैयार है स्वादिष्ट और पौष्टिक मूली के पत्तों की सब्जी!