29 मई 2025 फैक्टर रिकॉर्डर
बाजार जैसा स्वाद अब घर पर: जानिए सिर्फ दो चीजों से कैसे बनाएं ताज़ा और सस्ता चीज़
आजकल युवाओं से लेकर बच्चों तक, चीज़ (cheese) का इस्तेमाल खाने में खूब किया जा रहा है। चाहे पिज्जा हो या पराठा, चीज़ खाने के स्वाद को दोगुना कर देता है। लेकिन बाजार में मिलने वाला चीज़ महंगा होने के साथ-साथ केमिकल्स से भरा होता है, जो सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में घर पर बना ताज़ा चीज़ न केवल सेहतमंद होता है, बल्कि किफायती भी होता है।
सिर्फ दो चीजों से बनाएं चीज़
घर पर चीज़ बनाने के लिए आपको चाहिए:
-
1 लीटर फुल क्रीम दूध
-
सिरका या नींबू का रस
चीज़ बनाने की विधि
-
सबसे पहले फुल क्रीम दूध को एक गहरे बर्तन में मध्यम आंच पर गर्म करें।
-
जब दूध में उबाल आने लगे, आंच धीमी कर दें।
-
अब धीरे-धीरे सिरका या नींबू का रस डालते हुए दूध को लगातार चलाते रहें।
-
थोड़ी देर में दूध फटने लगेगा और छेना पानी से अलग हो जाएगा।
-
इस छेने को मलमल के कपड़े में बांधकर अच्छे से निचोड़ लें, ताकि पानी निकल जाए।
-
फिर गर्म पानी में एक चम्मच नमक डालें और छेने को 2-3 मिनट उसमें रखें।
-
अब इसे निकालकर अच्छी तरह गूंधें और गोल आकार दें।
-
इस प्रक्रिया को 4-5 बार दोहराएं ताकि चीज़ एकदम मुलायम और लोचदार बन जाए।
कहां करें इस्तेमाल?
तैयार चीज़ का इस्तेमाल आप पिज्जा, सैंडविच, पराठा, पास्ता और अन्य व्यंजनों में कर सकते हैं।
इस आसान और सस्ते तरीके से आप शुद्ध और स्वादिष्ट चीज़ घर पर ही बना सकते हैं — वो भी बिना केमिकल्स के।
