31 मार्च 2026 फैक्ट रिकॉर्डर
Haryana Desk: नगर निगम और CREST से जुड़े करोड़ों रुपये के घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच एजेंसियों के अनुसार, अकाउंट ऑफिसर नलिनी मलिक ने सीनियर अधिकारियों के साथ मिलकर भारी रकम विभिन्न लोगों के खातों में ट्रांसफर की।
मामले की जांच कर रही Economic Offences Wing (EOW) की टीम आरोपी की तलाश में Karnal में छापेमारी कर रही है। पुलिस को शक था कि नलिनी मलिक किसी रिश्तेदार के घर छिपी हुई है, लेकिन टीम के पहुंचने से पहले ही वह फरार हो गई।
जांच में यह भी सामने आया है कि Sukhvinder Abrol से जुड़े खातों में भी करोड़ों रुपये का लेन-देन हुआ है। आरोप है कि यह रकम उनके रिश्तेदारों के खातों में ट्रांसफर की गई और बाद में कमीशन के जरिए वापस हासिल की गई।
पुलिस अब उन सभी खाताधारकों को नोटिस भेज रही है जिनके खातों में यह रकम पहुंची थी, ताकि उनसे पूछताछ कर पैसे की रिकवरी की जा सके। सूत्रों के मुताबिक, कई संदिग्ध अपने घरों पर ताला लगाकर फरार हो चुके हैं। फिलहाल पुलिस मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी तरीकों से आरोपियों का पता लगाने में जुटी है।













