08 दिसंबर, 2025 फैक्ट रिकॉर्डर
Punjab Desk: पंजाब पुलिस ने गुरु ग्रंथ साहिब के 328 ‘स्वरूप’ के लापता होने के गंभीर मामले में बड़ी कार्रवाई की है। वर्ष 2020 में सामने आए इस मामले में अमृतसर के ‘डिवीजन-सी’ थाने में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (SGPC) के पूर्व मुख्य सचिव रूप सिंह सहित 16 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
आधिकारिक बयान के अनुसार, आरोपियों पर IPC की धारा 295 (धार्मिक स्थलों/वस्तुओं को नुकसान पहुंचाना), 295-A (धार्मिक भावनाएं आहत करने वाला कृत्य), 409 (आपराधिक विश्वासघात), 465 (जालसाजी) और 120-B (आपराधिक साजिश) के तहत केस दर्ज हुआ है।
नामजद आरोपियों में पूर्व धर्म प्रचार सचिव मंजीत सिंह सहित गुरबचन सिंह, सतिंदर सिंह, निशान सिंह, परमजीत सिंह, गुरमुख सिंह, जुझार सिंह, बाज सिंह, दलबीर सिंह, कमलजीत सिंह, कुलवंत सिंह, जसप्रीत सिंह और अमरजीत सिंह शामिल हैं।
पुलिस का कहना है कि लापता ‘स्वरूप’ के मामले की जांच आगे तेज की जाएगी और जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।













